Advertisement

कोर्ट कैंपस में छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या

-कोर्ट कैंपस में छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या

-पटना में 2 बदमाशों ने सुपारी किलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, एक बदमाश भी घायल

सम्वाददाता। पटना ।

राजधानी पटना में दिनदहाड़े शुक्रवार को छोटे सरकार नाम के एक अपराधी की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी । घटना दानापुर कोर्ट परिसर की है,कैदी छोटे सरकार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई.


मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि इस कैदी पर हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. बेउर जेल में कैदी बंद था. शुक्रवार की दोपहर की घटना है. इस पूरे मामले में सिटी एसपी राजेश कुमार ने कहा कि दो की संख्या में हमलावर थे. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके से चार खोखा बरामद हुआ है.