Advertisement

केके पाठक पर JDU-RJD में ठन गई : CM नीतीश के खास मंत्री ‘श्रवण’ ने खुलकर किया शिक्षा मंत्री का विरोध, KK पाठक को बताया कड़क अधिकारी

-केके पाठक पर JDU-RJD में ठन गई : CM नीतीश के खास मंत्री ‘श्रवण’ ने खुलकर किया शिक्षा मंत्री का विरोध, KK पाठक को बताया कड़क अधिकारी

सम्वाददाता। पटना।

बिहार के शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव केके पाठक और शिक्षा मंत्री डा. चंद्रशेखर के बीच मतभेद उभरकर सामने आ गए हैं। शिक्षा मंत्री ने अपने PS के जरिए पीत पत्र जारी कर केके पाठक सहित विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए हैं। ऐसे में जहां भाजपा ने शिक्षा मंत्री की समझ पर सवाल उठा दिए हैं। वहीं केके पाठक के मुद्दे पर राजद और जदयू के मंत्रियों के बीच मतभेद उभर कर सामने आ गए हैं। अब जेडीयू कोटे से नीतीश कैबिनेट में मंत्री श्रवण कुमार ने भी केके पाठक का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने इस दौरान शिक्षा मंत्री के लेटर का भी विरोध किया है।


जदयू कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने केके पाठक और शिक्षा मंत्री के बीच उपजे विवाद को लेकर कहा कि बिहार का हर बंदा जानता है कि केके पाठक कितने कड़क अधिकारी हैं. वह सारी कार्रवाई वह नियमों के अनुसार करते हैं। अब शिक्षा मंत्री और उनके बीच क्या मामला है, इसके बारे में मैं नहीं जानता हूं।
बता दें कि शिक्षा मंत्री की तरफ से एक पीत पत्र जारी किया गया है, जिसमें बताया कि विभाग की सारी कार्रवाईयों की जानकारी मीडिया में पहले से ही चली जा रही है। विभाग के लिए अलग-अलग अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसको लेकर उन्होंने अपर मुख्य सचिव को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके काम पर सवाल उठाए थे। साथ ही इस पर रोक लगाने के लिए जरुरी कदम उठाने के लिए कहा था। शिक्षा मंत्री के इस लेटर के बाद विवाद बढ़ गया और पत्र पर भाजपा ने भी शिक्षा मंत्री पर सवाल उठा दिए थे।