Advertisement

कांवरिया की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय एकता दल का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

-कांवरिया की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय एकता दल का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

जनकपुरधाम/मधुकर। सुनसरी जिले के कप्तानगंज में एक कांवरिया की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय एकता दल ने गुरुवार से काठमांडू स्थित माइतीघर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। दल के संयोजक विनय यादव अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ अनशन पर बैठे हैं।
राष्ट्रीय एकता दल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन ने मृतक कांवरिया को शहीद का दर्जा देने, उसके परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान करने तथा घटना में घायल लोगों के समुचित सरकारी इलाज की मांग की है।


इसके अलावा संगठन ने मुस्लिम आयोग को समाप्त करने तथा अवैध रूप से नेपाल में रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को तत्काल देश से बाहर करने की भी मांग उठाई है।
संगठन का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।
फिलहाल सरकार की ओर से इन मांगों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, अनशन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।