-ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रवंधन के लिए जागरूकता रैली को किया रवाना
मुजफ्फरपुर(बिहार)।संवाददाता।
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के यजुआर पूर्वी पंचायत में ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रवंधन के लिए ई-रिक्सा एंव रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।इस मौके पर कटरा बीडीओ अमरेन्द्र पण्डित ने सभी स्वच्छता कर्मी को माला पहना कर सम्मानित किया।

वहीं मुखिया गुलाम गौस ने कार्य क्रम में पहुंचे सभी पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। समाज सेवी राजा राय के द्वारा स्वच्छता प्रवेक्षक राकेश कुमार को माला पहना कर किया सम्मानित किया। बीपीआरओ प्रेम प्रकाश ने बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काम है। इसे हम अपना कर देश को आगे ले जा सकते हैं। इस दौरान बीसी चन्दन कुमार, स्वच्छता प्रवेक्षक राकेश कुमार, प्रखंड प्रेरक श्याम कुमार चौधरी, संतोष कुमार,प्रकाश यादव, प्रविण कुमार एवं पंचायत वासी मौजूद थे ।











