Advertisement

एयरटेल पेमेंट बैंक लूटकांड में पुलिस के हाथ खाली, एसपी ने किए इनाम की घोषणा

चंपारण की खबर::

एयरटेल पेमेंट बैंक लूटकांड में पुलिस के हाथ खाली, एसपी ने किए इनाम की घोषणा

मोतिहारी /राजन द्विवेदी।

नगर थाना क्षेत्र के बलुआ टाल पर 17 सितंबर की शाम एयरटेल पेमेंट बैंक में हुए लूटकांड में दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दस-दस हजार के इनाम की घोषणा की है। साथ ही दोनों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया है, ताकि अगर वह किसी को दिखाई दे तो उसकी पहचान कर पुलिस को सूचना दे सके।बता दे कि नगर थाना के व्यस्ततम रोड बलुआ टाल में बदमाशों ने बड़े आराम से हथियार के बल पर करीब एक लाख 15 रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीं जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर वहां फरार हो गए। घटना छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिला है। जिसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने दोनों के ऊपर इनाम का घोषणा की है।‌

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नगर में हुए लूटकांड में शामिल दोनों लुटेरा का फोटो सोशल मीडिया पर डाला गया है, और उनके गिरफ्तारी के लिए दस दस हजार के इनाम का घोषणा किया गया। वहीं आम लोगों से भी अपील किया है कि अगर दोनों कही भी दिखते है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्हें इनाम भी दिया जाएगा साथ ही उनके नाम को भी गुप्त रखा जाएगा।