Advertisement

उत्तर भारत में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, उत्तराखंड में भी कांपी धरती

-उत्तर भारत में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, उत्तराखंड में भी कांपी धरती

संवाददाता। नई दिल्ली।

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया. दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं. भूकंप का समय रात करीब 01 बजकर 57 मिनट बताया जा रहा है. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है. पूरे उत्तर भारत में अब तक किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से निकलकर खाली मैदान और सड़कों पर इकट्ठा हो गए. लोगों में दहशत का माहौल देखा गया. जिस वक्त भूकंप के झटके लगे उस वक्त अधिकतर लोग सोए हुए थे. जिन्हें पता लगा वो फौरन घरों से बाहर निकल गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र नेपाल के मणिपुर में जमीन से 10 किमी नीचे गहराई में था.

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके करीब एक मिनट तक रुक-रुककर लगते रहे. दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तराखंड और यूपी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह 4.3 तीव्रता का भूकंप आया.