Advertisement

बागमती फिर उफनाई, तेज कटाव से सहमे ग्रामीण

-बागमती फिर उफनाई, तेज कटाव से सहमे ग्रामीण

कटाव बढ़ने से नदी किनारे बसे लोगों में दहशत, सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी

दीपक कुमार/ गायघाट
मुजफ्फरपुर। गायघाट प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बागमती नदी एक बार फिर उफान पर है। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ कई स्थानों पर तेज कटाव शुरू हो गया है। कटाव की रफ्तार को देखते हुए नदी किनारे बसे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे कटाव से खेतों और नदी किनारे की जमीन के नदी में समाने का खतरा बढ़ गया है। यदि कटाव पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों पर भी इसका असर पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटाव प्रभावित इलाकों का तत्काल निरीक्षण कर बचाव और सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है।
बागमती के बढ़ते जलस्तर और कटाव को लेकर ग्रामीण लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को आशंका है कि नदी का जलस्तर और बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है।