-अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के होली मिलन समारोह में कई लोगों को किया सम्मानित
मोतिहारी । राजन।
अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा व युवा मंच पूर्वी चम्पारण के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को देर शाम में नगर के विशाल विवाह भवन मोतिहारी में आयोजित होली मिलन समारोह में नगर के कई अन्य जाति वर्ग के प्रबुद्ध व विशिष्ट लोगों को सम्मानित कर रौनियार वैश्य महासभा के द्वारा एक मिशाल व एकता कायम करने का एक प्रयास किया गया है।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद बबलू गुप्ता सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश गुप्ता, अजय गुप्ता, देवनारायण गुप्ता, लालबाबू प्रसाद, मनीष कुमार, नारायण प्रसाद, गोपी कुमार, रमेश गुप्ता, अशोक सम्राट आदि की अहम भूमिका रही है।
उक्त बातें रौनियार वैश्य महासभा मूल के जिलाध्यक्ष कैलाश गुप्ता व युवा मंच के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से कही।

इन्होंने ने बताया कि होली मिलन जैसा अति विशिष्ट कार्य किसी व्यक्ति व जाति विशेष के बीच सिमटकर नही रहनी चाहिए। होली भेद-भाव, गिला शिकवा दूर कर मिलने-मिलाने का पर्व है। इस अवसर पर किसी जाति विशेष के बंधन में नही होना चाहिए। वही इन्होंने बताया कि रौनियार वैश्य महासभा के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में नगर के प्रबुद्ध व विशिष्ट दर्जनों व्यक्तियों को शॉल, टोपी व फूल माला से सम्मानित किया गया, जिसमें श्रीमती डॉ. हेना चंद्रा प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सह भाजपा नेत्री, डॉ. चंद्र सुभाष हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अमरेंद्र सिंह वरीय जदयू नेता, कुमार अमित अधिवक्ता उच्च न्यायलय सह जन सुराज नेता, हरीश कुमार जिला संगठन मंत्री तेली समाज, मनमोहन शर्मा अध्यक्ष हेनरी बाजार व्यावसायिक संघ सह जिला प्रवक्ता मारवाड़ी युवा मंच, धर्मेन्द्र कुमार स्वर्णकार जिला अध्यक्ष स्वर्णकार संघ, रमेश कुमार गुप्ता उर्फ़ भोला जिला संयोजक कानू समाज, प्रभात कुमार निगम पार्षद, बच्चा प्रसाद यादव राजद नेता, संजय जायसवाल वैश्य नेता,
कौशल सिंह समाजसेवी, मुरली मनोहर गुप्ता नगर अध्यक्ष अग्रहरि वैश्य समाज, अमित सेन पूर्व प्राचार्य व स्वस्थ संरक्षक बंगाली समाज, विजय गुप्ता पूर्व पार्षद, संतोष गुप्ता पशु चिकित्सक, अखिलेश गुप्ता भाजपा नेता सह पूर्व प्रमुख, धनुषधारी कुशवाहा आदि का नाम शामिल है।












