Advertisement

हादसा : पूसा पथ में एक्सीडेंट, तेपरी के स्कूटी सवार की मौत

-पूसा पथ में तेपरी के स्कूटी सवार की मौत

मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक।

प्रखण्ड के हत्था ओपी क्षेत्र के तेपरी गांव निवासी अरुण ठाकुर (55) की मौत गुरुवार को मुशहरी थाना क्षेत्र के दरधा-सलहा में रोड एक्सीडेंट की घटना के दौरान हो गयी। मृतक के परिजनों का बताना है कि वे स्कूटी से एक केस के तारीख के सिलसिले में शहर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक एवं स्कूटी में टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटनाक्रम की जानकारी मृतक के मोबाइल से ही किसी ने परिजनों को कॉल करके दी। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे,हालांकि इस दौरान स्थानीय थाने की पुलिस के द्वारा मृतक के शव को एसकेएमसीएच भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को मिल सका।तेपरी पंचायत के मुखिया हरिश्चंद्र राम ने बताया कि मृतक सामान्य किसान थे। अचानक हादसे में मौत की खबर से स्वजनों एवं बस्ती के लोगों में गम का माहौल छा गया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।पूसा-मुजफ्फरपुर पथ की यह हादसा बताई गई है।

पिछले दिनों भी इसी रोड में हुई थी दो की मौत की घटना:

ज्ञात हो कि इसी पथ में पिछले दिनों हुई एक्सीडेंट की घटना में हत्था ओपी क्षेत्र के ही पड़ोसी गांव रतवारा के भी दो लोगों की मौत हो गयी थी।पूसा-मुजफ्फरपुर पथ में लगातार बढ़ती घटनाओं से क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं।