-हाजीपुर–बरौनी सेक्शन में लाल गाड़ी द्वारा सघन टिकट जांच अभियान, ₹50,230 का रेल राजस्व प्राप्त
सोनपुर।संवाददाता।
सोनपुर मंडल के हाजीपुर से बरौनी सेक्शन के बीच आज लाल गाड़ी द्वारा सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 92 बिना टिकट एवं अनधिकृत यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने के रूप में ₹50,230/- का रेल राजस्व प्राप्त किया गया।
यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में संचालित हुआ। इसमें वाणिज्य विभाग के निरीक्षकगण, टिकट निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों तथा अन्य सहयोगी स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। बिना टिकट या अनधिकृत यात्रा न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि यह अन्य यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को भी प्रभावित करती है।
मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और रेल राजस्व की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के सघन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
#रेलवे_सतर्कता 🚆
#टिकट_जांच_अभियान 🎟️
#सोनपुर_रेलमंडल 🏢
#यात्रा_के_लिए_वैध_टिकट_जरूरी 💼
#भारतीय_रेलवे_सेवा 🇮🇳












