#बिहार_में_भूमिहार_पॉलिटिक्स
बिहार के ऊंची जातियों में फिलहाल सबसे सशक्त राजनीतिक रूप से अगर कोई जाती है तो वह है भूमिहार। लंबे अरसे के बाद इस जाति से आने वाले विजय कुमार सिन्हा को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इससे पहले विजय कुमार सिंह मौजूदा विधानसभा में ही विधानसभा अध्यक्ष फिर नेता प्रतिपक्ष भी बनाए गए थे डॉक्टर सीपी ठाकुर के बदले उनके बेटे विवेक ठाकुर जो भूमिहार जाति से आते हैं को राज्यसभा का सदस्य बनाया गया। बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल में है। तो बेगूसराय से ही ताल्लुक रखने वाले राकेश सिंह राज्यसभा के सांसद है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह भी इसी जाति से ताल्लुक रखते हैं लगातार दूसरी बात इन्हें राज्यसभा भेजा गया है। जनता दल यूनाइटेड में ललन सिंह एक बड़ा चेहरा है जिन्हें 2024 में केंद्र में मंत्री बनने के प्रबल आसार है। बिहार के पॉलिटिक्स में विजय कुमार चौधरी नीतीश कुमार के बाद पार्टी में नंबर 2 की पोजीशन में है।

बिहार में लोकसभा वार अगर चर्चा करें तो वर्तमान में बेगूसराय नवादा और मुंगेर तीन ऐसी सिम हैं जहां भूमिहार जाति के सांसद है। जहानाबाद मोतिहारी तथा महाराजगंज तीन ऐसी सीट हैं जहां पर यह जाति दूसरे पोजीशन पर वोट बैंक के आधार पर है। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह इसी जाति से थे। बिहार के पॉलिटिक्स में भूमिहार वोटर बेगूसराय नवादा शेखपुरा जहानाबाद गया आरा मोतिहारी मुजफ्फरपुर तथा महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में गेम चेंजर की भूमिका में है। बिहार में नए जातीय जनगणना रिपोर्ट के अनुसार संख्या बल में फारवर्ड क्लास में भूमिहार को तीसरी पोजीशन पर बताया गया है।
#अनूप











