-स्कूलों में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
विभिन्न संकुल केंद्रों में शनिवार को संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र घोषरामा कोठी और संकुल संसाधन केंद्र सिमरा में भी टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभागीय गाइडलाइन के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस दौरान संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों को विषय से संदर्भित जानकारियां भी दी गई। उनका उत्साह वर्धन भी किया गया और बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इससे पहले तमाम शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करायी गयी। टीएलएम मेला में काफी उत्साहपूर्ण माहौल के बीच बच्चों की गतिविधियां होती रही।












