Advertisement

सोनपुर मंडल में अलार्म चैन पुलिंग (ACP) के विरुद्ध RPF की प्रभावी कार्रवाई — 17 गिरफ्तार, ₹2500 का जुर्माना वसूला

-सोनपुर मंडल में अलार्म चैन पुलिंग (ACP) के विरुद्ध RPF की प्रभावी कार्रवाई — 17 गिरफ्तार, ₹2500 का जुर्माना वसूला

सोनपुर।संवाददाता।

यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल सेवाओं के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोनपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा अलार्म चैन पुलिंग (Rly Act 141) के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

दिनांक 01 नवम्बर से 06 नवम्बर 2025 तक चले इस अभियान के दौरान कुल 17 मामलों में कार्रवाई की गई, जिसमें 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा ₹2500/- का जुर्माना वसूला गया।

रेल प्रशासन ने बताया कि अलार्म चैन का दुरुपयोग ट्रेन संचालन में बाधा उत्पन्न करता है और अन्य यात्रियों की सुविधा को प्रभावित करता है। इस प्रकार की गतिविधियों पर रोकथाम हेतु आरपीएफ द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन के निर्देशन में संचालित किया गया।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे आपात स्थिति को छोड़कर अलार्म चैन पुलिंग न करें और रेल संपत्ति एवं सेवाओं के प्रति जिम्मेदार आचरण अपनाएँ।

#रेलवे_सुरक्षा 🚨
#RPF_की_कार्रवाई 👮‍♂️
#सोनपुर_रेलमंडल 🚆
#यात्रियों_की_सुरक्षा_प्रथम 🛡️
#रेल_अनुशासन 🇮🇳