-सीनियर सिटीजन काउंसिल की बैठक में हुआ कमिटी का पुनर्गठन
बन्दरा। दीपक।
प्रखण्ड के सकरी मन गांव में प्रखण्ड सीनियर सिटीजन कौंसिल की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उदय शंकर प्रसाद सिंह एवं मंच संचालन रामपुरदयाल के पूर्व सरपंच देवेंद्र पाण्डेय ने किया। इस दौरान संस्था का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से रघुनंदन प्रसाद सिंह को अध्यक्ष,वीरचन्द्र को कोषाध्यक्ष,नवल किशोर ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष एवं आनंद कुमार सचिव बनाया गया।

वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष दिवंगत श्यामानंद प्रसाद ठाकुर के स्मृति में श्रद्धा निवेदित की तथा आकस्मिक निधन पर संवेदना भी व्यक्त की। पीयर में उनकी प्रतिमा बनाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान शम्भू नारायन सिंह, बीके उप्पल, बिजेन्द्र प्रसाद सिंह,नवल प्रसाद ठाकुर, जगत नारायन ठाकुर आदि भी थे।













