-थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
विनोद कुमार। बैरगनिया।
दुर्गा पूजा के मद्देनजर थाना परिसर में आरछी उपाधीक्षक राम कूष्णा की अध्यक्षता में शांति समिति की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में डी एस पी राम कूष्णा एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि पुजा में अश्लील गाना-बजाना,डी जे पर पुर्ण प्रतिबंध रहेगा,मुर्ती बिसर्जन का रूट पूर्व की भांति ही रहेगा, कानून हाथ में लेने तथा असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।

उन्होंने पुजा समितियों से अनुरोध किया कि पुजा स्थल पर पानी एवं बालू की व्यवस्था रखने, प्रशासन को सहयोग करने तथा अफवाह से दूर रहने की सलाह दी। मौके पर चेयरमैन सिन्धु देवी,थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर चन्द्र किशोर सिंह, पूर्व चेयरमैन उमेश चंद्र जायसवाल,मो बशीर अंसारी, विश्व नाथ पाठक, संतोष पासवान, तनवीर अली, रितेश जायसवाल, ब्रजमोहन कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।














