Advertisement

सीतामढ़ी: पुनौरा पूर्वी में अग्निकांड पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित

सीतामढ़ी / 18 मार्च 2024 ।संवाददाता

 

इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सीतामढ़ी द्वारा पुनौरा पूर्वी में अग्निकांड में पीड़ितों के बीच सचिव राजेश कुमार सुन्दरका की अध्यक्षता में राहत वितरण किया गया। 17 मार्च की रात्रि को पुनौरा पूर्वी में स्थित बिनवा टोला में 3 परिवारों के घर पूरी तरह जल गए थे।

रेड क्रॉस सचिव सुन्दरका ने बताया कि सभी पीड़ित परिवारों को रेड क्रॉस की ओर 21×14 फीट का तिरपाल, सभी प्रकार का बरतन का सेट एवं साबुन, तेल, पेस्ट, ब्रश, सेनिटरी पैड आदि दिनचर्या की सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत वितरण में सह सचिव संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, डॉo एम एन रहमान, घनश्याम व्यास, विनोद कुमार ने सक्रीय योगदान दिया। सामग्री मिलने से सभी पीड़ित एक बार राहत महसूस कर रहे थे। वितरण के दौरान सुभाष कुमार समेत ग्रामीण लोग उपस्थित थे।