Advertisement

सर्वांगीण विकास की नई परिभाषा गढ़ेगा बजट : अनिल

चंपारण की खबर::

-सर्वांगीण विकास की नई परिभाषा गढ़ेगा बजट : अनिल

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

नीतीश कुमार की सरकार ने 2024 – 2025 के बजट में हर क्षेत्र का खास ध्यान रखा गया है।विषेश कर किसानों के लिए 3600.92 करोड़ की राशि बजट में दी गई है। उक्त बातें किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश महासचिव अनिल कुशवाहा ने पत्रकार को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास की नई परिभाषा गढ़ेगा बजट।जदयू नेता कुशवाहा ने बिहार सरकार को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ – साथ पशुपालकों के लिए भी पशु संसाधन के लिए 1631.35 करोड़ रुपए का बजट लाया गया है जो कि सराहनीय है। वहीं मत्स्य के क्षेत्र में भी मछली पालन के लिए पहले से अधिक राशि का प्रवधान लाया गया है।तथा सिंचाई के लिए निजी नलकूप पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।यह बजट किसानों के विकास का द्वार खोलेगा।