-समस्तीपुर कोर्ट का वारंटी महिला पीयर से गिरफ्तार
-पीयर पुलिस ने की कार्यवाई
-भेजा गया जेल
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
पीयर की एक महिला को गलत केस करना महंगा पड़ गया। इस मामले में समस्तीपुर की कोर्ट ने उस पर वारंट जारी कर दिया।लिहाजा संदर्भित मामले में पीयर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार पर जेल भेज दिया।

पीयर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने शनिवार को बताया कि एक गलत मामले में केस करने और मामले की सत्यता नहीं साबित होने के मामले को लेकर समस्तीपुर न्यायालय के द्वारा कोर्ट वारंटी रीता देवी को शनिवार को समस्तीपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गलत मामले को लेकर न्यायालय ने उस पर वारंट जारी किया था।











