Advertisement

समर्थ पोर्टल हुआ सक्रिय, BRA बिहार विश्वविद्यालय में आज से एईडीपी और वोकेशनल कोर्स में नामांकन शुरू

-समर्थ पोर्टल हुआ सक्रिय, BRA बिहार विश्वविद्यालय में आज से एईडीपी और वोकेशनल कोर्स में नामांकन शुरू

मुजफ्फरपुर। लंबे इंतजार के बाद बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) का समर्थ पोर्टल ऑनलाइन आवेदन के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है। इसके साथ ही एईडीपी (अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम) एवं विभिन्न वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, एईडीपी कोर्स में नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं 25 जून तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

वहीं विश्वविद्यालय के विभागों एवं अंगीभूत कॉलेजों में संचालित विभिन्न वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए 22 जून तक आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।वोकेशनल कोर्स में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 600 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। लंबे समय से पोर्टल शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों को अब राहत मिली है और नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर लें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके। समर्थ पोर्टल के शुरू होने से नामांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है।