-सड़क पर विशाल पेड़ गिरने से आवागमन ठप, ग्रामीण परेशान
मुजफ्फरपुर। हथौड़ी थाना क्षेत्र के मनकी गांव वार्ड संख्या 12 में कल आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे इलाके में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ सरकारी है, इसलिए बिना विभागीय अनुमति के उसे हटाना संभव नहीं हो पा रहा है। घटना के बाद से अब तक वन विभाग या प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से जल्द पेड़ हटवाकर सड़क मार्ग बहाल कराने की मांग की है, ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके।












