Advertisement

सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वाले की अब खैर नहीं, 5 वाहनों को किया जुर्माना

चंपारण की खबर::

-सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वाले की अब खैर नहीं, 5 वाहनों को किया जुर्माना

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वाले की अब खैर नहीं है। डीएम के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। सड़क पर इधर उधर बस, ट्रक व अन्य वाहन खड़े करने वाले पर निगरानी शुरू कर दी गई है। साथ ही उन वाहन मालिकों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। इसी क्रम में आज एमवीआई शीतल कुमार एवं जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच वाहनों से प्रति बस 7500 रूपए अर्थदंड की राशि वसूल की गई ।
बता दें कि जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के आदेशानुसार छतौनी बस स्टैंड के पास मेन रोड पर बसों के अवैध पार्किंग को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं एमवीआई शीतल कुमार ने जांच अभियान चलाया।


जिसमें सड़क के किनारे अवैध रूप से बस पार्क कर यात्रियों को चढ़ाने वाले कुल 5 बसों पर कार्रवाई करते हुए प्रति बस 7500 रूपए अर्थदंड की राशि वसूली गई। साथ ही बस चालकों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में बस स्टैंड के बाहर बस का पड़ाव नहीं किया जाना है। बस चालकों के द्वारा दोबारा आदेश का उल्लंघन करने पर बस का परमिट भी रद करते हुए सक्षम प्राधिकार को प्रतिवेदित किया जाएगा। अब यह अभियान नियमित रूप से जिला परिवहन विभाग के द्वारा चलाया जाएगा।