-शेखपुरा जिला परिवहन कार्यालय में रिश्वत लेते लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार
शेखपुरा, 8 सितंबर 2026। शेखपुरा जिला परिवहन कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निम्न वर्गीय लिपिक को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान कुणाल कुमार, निम्न वर्गीय लिपिक, जिला परिवहन कार्यालय, शेखपुरा के रूप में हुई है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की धावादल ने उन्हें उनके कार्यालय कक्ष से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
बताया गया कि रिश्वत लेने की शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई की और जाल बिछाकर लिपिक को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। मामले में रिश्वत की मांग किस कार्य के लिए की गई थी, इसे लेकर विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।














