चंपारण की खबर::
-शीघ्र ही लोगों की समस्याओं का विधिसम्मत निदान करें संबंधित पदाधिकारी: डीएम
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आज जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों से आए 48 आवेदन कर्ताओं की समस्याओं पर डीएम ने सुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करें।

वहीं
स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज विभाग, भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व आदि विभाग के आवेदन को शीघ्र निष्पादन के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, महिला हेल्पलाइन, जिला स्वास्थ्य विभाग आदि उपस्थित थे।













