Advertisement

शिवशक्ति धाम बरियारपुर में चौठारी महोत्सव के साथ 5 दिवसीय महाशिवरात्रि यज्ञ महोत्सव संपन्न

-चौठारी महोत्सव के साथ 5 दिवसीय महाशिवरात्रि यज्ञ महोत्सव संपन्न

-जागरण में वीर हनुमान, राधा-कृष्ण, शिव – पार्वती की झांकी एवं भक्ति संगीत पर भाव नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

मुुुजफ्फरपुर/बंदरा । दीपक।

प्रखंड के शिवशक्ति धाम बरियारपुर- मोहनपुर में धर्मादा कमिटी के तत्वाधान में आयोजित 5 दिवसीय महाशिवरात्रि यज्ञ महोत्सव सह संगीत सम्मेलन का 37 वां अधिवेशन रविवार को चौठारी महोत्सव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। रविवार को ग्रामीण महिलाओं के द्वारा बाबा भोलेनाथ और मईया पार्वती की चौठारी मिथिला की पारंपरिक तरीके से मनाई गई। जिसके बाद प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का समापन हो गया। शनिवार को दिन में विजय राय एवं उनकी टीम के द्वारा विषय कीर्तन और रात्रि में जय माता दी जागरण ग्रुप के द्वारा शिवशक्ति मईया पार्वती की विशेष आराधना के तहत संगीतमय एवं झांकीयुक्त भव्य माता जागरण किया गया।

संगीतमय माता के जागरण में उद्घोषक व गायक नंदू भैया के गणेश वंदना, हो देवा सुन लो मेरी पुकार शरण तेरे आए है से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. गायिका खुशबू सोनी के लागे है प्यारा दरबार बाबा का, गायक सुधांशु राज के मस्ती के रंग मस्ताने हो गए हम भोले नाथ के दीवाने हो गए, एकता वैष्णवी के डीम डीम डमरू बजावेला हमार जोगिया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से दर्शक भाव-विभोर हो उठे। पूरा शिवशक्ति धाम माता के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। वहीं मुकेश बिहारी और देविका की जोड़ी द्वारा हनुमान, राधा-कृष्ण, बाबा भोलेनाथ और मईया पार्वती की मनमोहक झांकी एवं भक्ति संगीत पर भाव नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मादा कमिटी के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर, सीताराम सिंह, नारायण गिरी, रमेश ठाकुर, राघवेंद्र ठाकुर, मुकेश सिंह, संजीव ठाकुर, मुनचुन ठाकुर, अजीत शरण, गोलू गिरी, अखिलेश गिरी, गौरव गिरी, बैजू झा आदि सक्रिय रहे।