Advertisement

वैशाली : डीएम -एसपी ने किया सेक्टर अधिकारियों की समीक्षा बैठक

-डीएम -एसपी ने किया सेक्टर अधिकारियों की समीक्षा बैठक

 

वैशाली ।संवाददाता।

गोरौल प्रखंड कार्यालय के सभा हॉल मे वैशाली डी एम यशपाल मीणा  और एस पी हर किशोर राय ने सेक्टर पदाधिकारिओ के साथ बैठक की। चुनाव को लेकर की गयी समीक्षा बैठक मे बीडीओ व डीपीआरो से ज़ब जानकारी ली गयी। इसपर डीएम चुनाव की अबतक की तैयारी से नाराज हो गये और स्थानीय दोनों अधिकारी पर भरक गये। यहां तक की बीपीआरओ राजीव कुमार को सेक्टर अधिकारी से हटाने का आदेश दिया। डीएम ने शख्त लहजे मे चेतावनी दिया की चुनाव है और इस मे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

सभी सेक्टर पदाधिकारियों को सुझाव दिया की ईमानदारी से कार्य करे। डीएम और एसपी को आते ही आई सी डी एस के सेविका -शयिकाओ ने मतदाता जागरूकता के तहत रंगोली बनाकर लोगो को मतदान मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आहवन किया। डीएम और एस पी ने कलश पर रखे दीप को प्रज्वलित किया। आंगनवारी सेविकाओं के साथ जीविका दीदी भी इसमें शामिल थी। इन अधिकारियो के साथ महुआ एस डी ओ चंद्रिका अत्रि और एस डी पी ओ सुरभ सुमन तथा  जिले के अधिकारी और प्रभारी थानाध्यक्ष पुष्पलता भी शामिल थे।