-गोरौल में होली व लोकसभा चुनाव में शांति और सदभाव के लिये फ्लैग मार्च
वैशाली / सुधांशु।
होली और लोकसभा चुनाव को लेकर गोरौल पुलिस ने एसएसबी के जवानों के साथ थाना क्षेत्र में फ्लैगमार्च निकाला गया। फ्लैगमार्च के रूट मे जगह जगह वाहन चेकग भी किया जा रहा था।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शन्ति व्यबस्था बनाये रखने के लिये सोमवार को क्षेत्र के गोरौल चौक, गोरौल बाजार,दलित बस्ती, सोंधो ,अंधारी गाछी, राजखण्ड, कर्पूरी चौक,बेलवर, पिरापुर ,हुसैना,बहादुरपुर सहित अन्य गांवों में शांतिपूर्ण होली एवं भयमुक्त चुनाव सपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैगमार्च निकालकाला गया। लोगो को शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिये जगरूक किया गया।साथ ही क्षेत्र में चोरी छिपे नशीले पदार्थ बेचने बाले दुकानों को तोड़ा गया है। फ्लैगमार्च में अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह, जयराम तिवारी,शिवम कुमारी जय प्रकाश कुमार सहित दर्जनों पुलिस कर्मी शामिल थे।











