Advertisement

विधान परिषद में भी BJP का भारी हंगामा..स्थित खराब होते देख सभापति ने स्थगित की कार्यवाही

-नीतीश सरकार मुर्दाबाद! विधान परिषद में भी BJP का भारी हंगामा..स्थित खराब होते देख सभापति ने स्थगित की कार्यवाही

सम्वाददाता। पटना।

बिहार विधान परिषद में भी आज भारी हंगामा हुआ. सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गए. सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई भाजपा सदस्यों ने पुलिसिया लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध दर्ज किया. ब्लैक डे मना रहे भाजपा सदस्य वेल में पहुंच गए और नीतीश सरकार हाय-हाय के नारे लगाने लगे. इस दौरान भाजपा सदस्यों में जमकर हंगामा किया. सत्ता पक्ष की तरफ से नीरज कुमार ने कहा कि गुरूवार को जो लाठीचार्ज हुआ इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है. भाजपा के लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे. इसलिए लाठीचार्ज किया गया. विधान परिषद में भारी हंगामे के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है. आज विधान सभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई भाजपा सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. गुरूवार को पटना में आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी सदस्यों ने सदन में आवाज उठाई. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि लाठीचार्ज से हमारे एक नेता की मौत हुई है..यह मौत नहीं बल्कि सरकार ने हत्या कराई है. विस अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने जब विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया तो भाजपा सदस्य वेल में पहुंच कर हंगामा करने लगे. स्पीकर ने हंगामा कर रहे सदस्यों को चेताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करिए. हंगामा इतना बढ़ गया कि भाजपा सदस्य में वेल में रिपोर्टर कुर्सी को उठा लिए. भारी हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 2 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दिया।