Advertisement

लोजपा नेता अभिराम कुमार ठाकुर के आकस्मिक निधन से शोक की लहर, विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

-लोजपा नेता अभिराम कुमार ठाकुर के आकस्मिक निधन से शोक की लहर, विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर/बन्दरा(दीपक)। प्रखण्ड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के बंदरा प्रखंड अध्यक्ष अभिराम कुमार ठाकुर के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
शोक व्यक्त करते हुए नेताओं ने कहा कि अभिराम कुमार ठाकुर का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए समाज की सेवा की। नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


अभिराम कुमार ठाकुर के निधन पर जिला जदयू उपाध्यक्ष मनोज झा, प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, अशोक सिंह, श्याम किशोर,किसान नेता एवं सीनियर सिटीजन काउंसिल अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर भाई,रंगीश ठाकुर,राजद नेता प्रभात किरण, जयप्रकाश यादव, सुनील राय, विनय यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के दर्जनों लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक संदेश में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।