Advertisement

राकेश बने दरभंगा छात्र राजद के जिला अध्यक्ष

-राकेश बने दरभंगा छात्र राजद के जिला अध्यक्ष

दरभंगा। हनुमाननगर प्रखंड के गोढियारी पंचायत निवासी और पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार राय को छात्र राजद के दरभंगा जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह घोषणा राजद के प्रदेश कार्यालय में छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव ने की।

राकेश कुमार राय ने अपने मनोनयन पर राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक भोला यादव, पूर्व मंत्री ललित यादव और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी उदय शंकर यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके प्रति पार्टी के विश्वास को दर्शाती है, और वे नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

जिला अध्यक्ष बनने की खबर के बाद जिले में हर्ष का माहौल है। राजद कार्यकर्ताओं और समाजसेवी संगठनों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के माध्यम से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

इस अवसर पर कालीचरण यादव, यासमीन खातुन, स्वाती देव, प्रवीण कुमार प्रशांत, बबलू सहनी, पप्पू यादव, अभिषेक राम, समीर अल्फाज़, अनील यादव, कृष्णा यादव, रजनीश यादव, सोनू रोशन यादव, लालबाबू राय और प्रमोद यादव सहित अनेक लोगों ने राकेश कुमार राय को शुभकामनाएं दीं।