-डीएम ने पत्नी संग किया मतदान
मोतिहारी। संवादाता।
नगरपालिका आम चुनाव 2022 के अवसर पर आज नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने अपनी पत्नी तेजस्विनी शीर्षत के साथ आदर्श मतदान केंद्र संख्या 33/4 लुअठाहां, मोतिहारी, में मतदान किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी भयमुक्त हो कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करने का आह्वान किया।












