Advertisement

मोतिहारी : जानपुल चौक से चैलाहा बाजार तक सड़क पर कीचड़ और धूल, लोगों की बढ़ी परेशानी

चंपारण की खबर::

-मोतिहारी में जानपुल चौक से चैलाहा बाजार तक सड़क पर कीचड़ और धूल, लोगों की बढ़ी परेशानी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

शहर में एक तरफ नगर निगम साफ सफाई में जुटा हुआ है तो वहीं शहर की मुख्य सड़कों की हालत गंभीर है। शहर के जानपुल चौक, सिंघिया, बंजरिया थाना चौक से लेकर चैलाहा बाजार तक सड़क की हालत खस्ता हाल है। जिसके कारण सड़क किनारे रहने वाले लोगों के घर आंगन धूल से पटे पड़े हैं।

वहीं सड़क पर जलजमाव के कारण कीचड़ का भी सामना लोगों को करना पड़ रहा है। जबकि यह सड़क शहर को पश्चिम चंपारण से लेकर नेपाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। हर दिन बाइक सवार लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन का इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है।