Advertisement

मुजफ्फरपुर: हत्था ओपी के पुअनि नासिर खान का पूर्णिया स्थानांतरण,ओपी में विदाई समारोह आयोजित

-हत्था ओपी के पुअनि का पूर्णिया स्थानांतरण,ओपी में विदाई समारोह आयोजित

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

जिले के हत्था ओपी के पुलिस अवर निरीक्षक नासिर खान का पूर्णिया ट्रांसफर हो गया। इस मौके पर शुक्रवार को हत्था ओपी पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें पुष्प माला,अंग-वस्त्र, बुके,स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान लोगों ने उनके कार्य शैली पर प्रकाश डाला। मौके पर उन्होंने भी अपने कार्य अनुभवों को लोगों से शेयर किया। मौके पर हत्था ओपी के अध्यक्ष शशि रंजन सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी, पुलिस कर्मी, चौकीदार आदि मौजूद थे।