-स्वास्थ्य जागरुकता जानकारी को लेकर स्कूल में क्विज आयोजित
-उत्कृष्ट 3 बच्चों को किया गया सम्मानित
-स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी को लेकर किया गया जागरूक
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक विद्यालय मलंगा उर्दू के बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों में चमकी-बुखार सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों और उससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी । इसके बाद बच्चों से स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे गए ।इस दौरान सही जबाब देने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को मेडल, उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया ।इस दौरान शिक्षक अलीमुद्दीन अली अहमद,रंजू कुमारी,
मसउद आलम अंसारी,
मो. सरवर अली,मुजम्मिल हयात आदि भी थे।












