-मुजफ्फरपुर स्टेशन पर रेल एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
—किया फ्लैग मार्च और मीडिया से हुई रूबरू
मुजफ्फरपुर। संवाददाता।
मुजफ्फरपुर में रेलवे सुरक्षा को लेकर मंगलवार को रेल एसपी मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे पुलिस के अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रेल एसपी स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर फ्लैग मार्च भी किया, ताकि यात्रियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे। इसके बाद वे मीडिया को संबोधित कर रेलवे सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़ी जानकारी साझा की।
#MuzaffarpurNews #RailSP #FlagMarch #RailwaySecurity #MuzaffarpurStation #GRPNews












