Advertisement

मुजफ्फरपुर: विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरपुर: विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

-बन्दरा सीएचसी में कार्यक्रम
-चिकित्सा पदाधिकारी ने किया शुरुआत

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

समुदाय में परिवार नियोजन के गर्भ निरोधक के साधनों के प्रति जागरूकता लाने के लिए गुरुवार को (26 सितंबर को) विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाया गया। बन्दरा सीएचसी एवं क्षेत्र के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

साथ ही परिवार नियोजन के गर्भ निरोधक साधनों का नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने की ।