Advertisement

मुजफ्फरपुर: मेगा ऋण शिविर का आयोजन किया गया

दीपक। मुजफ्फरपुर ।

प्रणव कुमार, भा.प्र.से. जिला पदाधिकारी, आशुतोष द्विवेदी, भा.प्र.से., उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर, अभिजीत पांगरेकर, उप महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया, कुशल गुप्ता, उप आंचलिक प्रबंधक, बैंक आॅफ इंडिया, अध्यक्ष, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, मुजफ्फरपुर धर्मेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, मुजफ्फरपुर, श्री सतीश कुमार जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, बैंकों के वरीय प्रबंधन/शाखा प्रबंधक एवं जिला उद्योग केन्द्र, मुजफ्फरपुर के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति में जिला निबंधन -सह- परामर्श केन्द्र, सिकन्दरपुर, मुजफ्फरपुर के सभागार में पी.एम.एफ.एम.ई. एवं पी.एम.ई.जी.पी. मेगा ऋण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बैंकों के माध्यम से पी.एम.एफ.एम.ई. योजना में 97 लाभुकों एवं पी.एम.ई.जी.पी. योजनान्तर्गत 107 लाभुकों को ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया। जिसमें सन्नहित राशि 1164.30 लाख है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करते हुए ऋण शिविर का आयोजन प्रारंभ किया गया।

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में लाभार्थियों को जानकारी दी कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में रोजगार सृजन एवं उद्योग लगाने के लिए यह उतम योजना है, जिसके तहत क्रेडिट लींक्ड सब्सिडी की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। बैंकों के माध्यम से ऋण शिविर में बढ़-चढ़ कर जिस प्रकार ऋण स्वीकृत एवं वितरण के संख्या में वृद्धि हो रही है वह सराहनीय एवं सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने लाभार्थियों को भी ऋण की राशि का सदुपयोग करते हुए स्वरोजगार के साथ-साथ अन्य को भी रोजगार प्रदान करने का आहवान किया। साथ ही बैंको को वरीय प्रबंधन से इसमें लगातार वृद्धि की आशा की गई। मेगा ऋण शिविर का फोकस 42 जीविका दीदी को मशरूम कलस्टर के रूप में विकसित करने हेतु आर्टिफिशियल तकनीक से मशरूम उत्पादन हेतु हेतु 146.30 लाख ऋण उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा वितरित किया गया, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम है।