-मुजफ्फरपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का कांग्रेस पर निशाना
मुजफ्फरपुर। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थित महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज परिसर में संविधान गौरव यात्रा के तहत आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए तुष्टिकरण की राजनीति को भारत की आजादी में देरी का कारण बताया।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण भारत को पाकिस्तान के एक दिन बाद आजादी मिली। भीमराव अंबेडकर भी कांग्रेस की इस नीति का विरोध करते थे।” उन्होंने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा कि “370 हटाने से भीमराव अंबेडकर की आत्मा को शांति मिली होगी।”

मंत्री ने राजद और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा, “वे राम के नाम को शादी के गीतों और अंतिम संस्कारों में लेने से भी रोकना चाहते हैं।”
सभा में संविधान के महत्व और इसके प्रावधानों को लेकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
#संविधानगौरवयात्रा #नित्यानंदराय #370हटाना #मुजफ्फरपुर #भारतकीआजादी












