-मुजफ्फरपुर में अज्ञात ट्रक ने लोजपा नेता को रौंदा,मौत
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में एक अज्ञात ट्रक ने लोजपा नेता को रौंद दिया।जिससे उनकी मौत हो गयी। एक्सीडेंट की यह घटना मुजफ्फरपुर शहर के दादर पुल के पास की बताई गई है। मृतक लोजपा नेता रणविजय कुमार सिंह उर्फ फुलटून सिंह जिले के पीयर थाना क्षेत्र के घोसरामा गांव के निवासी थे।

परिजनों ने बताया कि वह लोजपा रामविलास में जिला उपाध्यक्ष(किसान प्रकोष्ठ) थे।स्वजनों का बताना है कि शुक्रवार की रात में वे बैरिया स्थित एक रिश्तेदार के यहां से बाइक से गांव लौट रहे थे। इस दौरान दादर पुल पेट्रौल पम्प के पास एक अज्ञात ट्रक उन्हें रौंदता हुआ भाग निकला। हादसे के बाद लोगों के द्वारा प्रशासनिक अधिकारी को मामले के सूचना दी गई।पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जख्मी को इलाज के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह मृतक का शव गांव लाया गया। जहां स्वजनों के द्वारा शव के अंतिम संस्कार कराए गए।घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों में चीख-पुकार मच गई।लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से परिजनों एवं ग्रामीण के अलावा पार्टी कार्यकर्ता भी मर्माहत हैं।












