-मध्य विद्यालय सखौरा के नियोजित शिक्षिका एकता का हुआ इंटर कॉलेज में चयन,विद्यालय में दी गयी भावपूर्ण विदाई
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक
प्रखंड के मध्य विद्यालय सखौरा के नियोजित शिक्षिका एकता कुमारी का चयन इंटर स्तरीय कॉलेज में बीपीएससी शिक्षिका के रूप में हुआ है। इसके बाद शुक्रवार को स्कूल में भावपूर्ण विदाई के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र,बुके, स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया गया। उनके कार्यशैली की सराहना की गयी। साथी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें भावपूर्ण माहौल में ससम्मान विदाई दिया।

प्रभारी प्रधानाध्यापक बुलबुल कुमारी ने बताया कि एकता कुमारी का चयन बांका जिले के कटोरिया प्रखंड में हुआ है। वह साल 2022 से नियोजित शिक्षिका के रूप में यहां कार्यरत थी। विदाई समारोह के दौरान साथी शिक्षक संगीता कुमारी,शाक्य मांडवी मौर्य, संजय कुमार, दिलीप चौधरी आदि भी थे।












