-मुजफ्फरपुर: बेला पोखर में मिला बन्दरा के ऑटो चालक का शव
मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर के बेला में पोखर में एक ऑटो चालक का शव मिला है। जिसकी पहचान बन्दरा के अजीत शाह (40) के रूप में की गई है। बन्दरा पंचायत के मुखिया निर्मला देवी के प्रतिनिधि चंदन कुमार ने इसकी पुष्टि किया है। उन्होंने बताया कि ऑटो चालक शत्रुघ्न साह का पुत्र अजीत कुमार शहर में रहता था। वह पिछले दो दिनों से गायब था। सोमवार की सुबह बेला पोखर में एक शव मिलने की सूचना मिली। जिसकी पहचान बन्दरा पंचायत के बन्दरा गांव निवासी अजीत साह के रूप में की गई है,हालांकि घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई की गई। घटना के बाद से स्वजनों में चीख-पुकार मची है। स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है।















