Advertisement

मुजफ्फरपुर : बीमा कराने के लिए जीविका दीदी में दिखा गजब का उत्साह

– बीमा कराने के लिए जीविका दीदी में दिखा गजब का उत्साह

 

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
———————————————–

मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा जीविका के तत्वावधान में जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा के मार्गदर्शन और जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के सभी पंचायत में बैंक और CSP के सहयोग से ” बीमा सुरक्षा उत्सव ” का कार्य किया जा रहा है।
सेमरा पंचायत के पंचायत भवन के परिसर में BOI CSP के द्वारा विषेश कैम्प कर जीविका दीदी की बीमा किया गया। बीमा सुरक्षा उत्सव कार्यक्रम के शुरुआत करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि बीमा एक मजबूरी नहीं है। यह एक जिम्मेदारी है जो हर जीविका दीदी को अपने परिवार के सभी सदस्य को करानी चाहिए। यह बीमा गरीबों के लिए सामाजिक सुरक्षा अधिकार है। बीमा जीविका दीदियों और समूह दोनों के सुरक्षा कवच है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के लिए लाभुक का उम्र 18 से 50 वर्ष जबकि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए 18 से 70 वर्ष निर्धारित है। इसके लिए बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्रों एवं विशेष कैम्पों के माध्यम से जीविका समूह से जुड़ी दीदियां और उनके परिवार के सदस्यों का बीमा कराया जा रहा है। श्री कुमार ने सभी कैडर से अधिक से अधिक जीविका दीदियों और उनके परिवार के सदस्यों को बीमा कराने का आह्ववान किया।


बीमा दिवस कार्यक्रम प्रखंड के सभी पंचायत में आयोजन किया गया। बीमा कराने को लेकर जीविका दीदियों मेें गजब का उत्साह देखने को मिला। साथ ही एक दूसरे को बीमा कराने के लिए प्रेरित भी कर रही है। जीविका दीदियों ने छोटी छोटी टोली बनाकर लोक गीत गाते हुए बैंक पर पहुँची। रंगोली के माध्यम से भी बीमा के प्रति जीविका दीदी को जागरूक किया गया। अभी तक लगभग 300 जीविका दीदी बीमा करायी । बीमा सुरक्षा उत्सव के अवसर सभी बैंक और CSP का सराहनीय सहयोग मिला रहा है जिसके परिणामस्वरूप अधिक से अधिक जीविका दीदियों की बीमा किया जा रहा है।
मौके पर BOI CSP संचालक मुकुंद कुमार , रवि कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक राजीव रंजन , सामुदायिक समन्वयक नेहा कुमारी, डाॅली कुमारी , कंचन कुमारी, रीना कुमारी, राजू कुमार, श्री नाथ कुमार, राहुल कुमार, देवेन्द्र भगत, सुनीता मेहता आदि लोग शामिल हुए।