-बन्दरा में हुई फाइलेरिया रात्रि रक्त सर्वे जांच की शुरुआत
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया रात्रि रक्त सर्वे जांच की शुरुआत गुरुवार की रात से हो गयी।रात में चिकित्सा टीम गांव की बस्तियों में पहुंची और फाइलेरिया जांच के लिए लोगों के रक्त संग्रह की जाती रही। प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने देर रात बताया कि प्रखण्ड के रामपुरदयाल में पंचायत भवन एवं नूनफारा पंचायत में बदहा टोला में गुरुवार की रात्रि में तीन दिवसीय कैम्प की शुरुआत की गई।तीन तीनों तक यहां कैम्प लगाई जाएगी।इस दौरान फाइलेरिया को लेकर रात्रि में सम्भावित लोगों के रक्त संग्रह किए जाएंगे।जिसकी जांच कर यह पता लगाई जाएगी कि उनमें फाइलेरिया रोग के लक्षण है या नहीं।

उन्होंने बताया कि रात में हीं यह रक्त इसलिए संग्रह की जाती है क्योंकि रातों के समयावधि में फाइलेरिया के परजीवी सक्रिय हो जाते हैं।लिहाजा रात्रि रक्त जांच में यह पकड़ में आ जाती है। बताया कि फाइलेरिया, एक संक्रामक रोग है जो कि निमेटोड परजीवियों की वजह से होता है। इससे शरीर में सूजन और बुखार हो सकता है। कुछ गंभीर मामलों में ये शरीर की बनावट बदल सकता है जैसे त्वचा का मोटा होना और पैरों में सूजन आदि इसके मुख्य लक्षणों में है।
कैम्प के दौरान प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अलावे लैब टेक्नीशियन, सीएचओ,एएनएम,पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों आदि भी थे।












