Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में विधि व्यवस्था एवं समन्वय को लेकर प्रखंड एवं अंचल की अलग-अलग बैठक आयोजित

-विधि व्यवस्था को लेकर प्रखंड एवं अंचल की अलग-अलग बैठक आयोजित

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

जिले के बन्दरा प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन के सभा कक्ष में विधि व्यवस्था एवं समन्वय को लेकर प्रखंड एवं अंचल की अलग-अलग बैठक आयोजित की गई। जिसमें संबंधित विभागीय कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

इस दौरान प्रखण्ड के चिकित्सा विभाग, आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग,अंचल के म्यूटेशन, परिमार्जन, एलपीसी, अतिक्रमण आदि को लेकर अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान वरीय उपसमाहर्ता सह अंचल अधिकारी जुली कुमारी,बीडीओ आमना वसी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद, प्रभारी सीडीपीओ शारदा सहनी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं कर्मी भी थे।