-क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
-बन्दरा सीएचसी में प्रशिक्षण सत्र आयोजित
-जिम्मेवारी एवं जागरूकता से कराया अवगत
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
एईएस चमकी-बुखार को लेकर जन जागरूकता का व्यापक अभियान चलाने तथा वरीय अधिकारी द्वारा तय की गई जिम्मेदारी को लेकर बन्दरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सत्र का आयोजन बन्दरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। प्रशिक्षक के दौरान बिंदु बार प्रशिक्षण सभी कार्यकर्ताओं को दिया गया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि इस दौरान वरीय अधिकारी एवं विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में बिंदु बार प्रशिक्षण दिए गए। उनकी जिम्मेदारी से उन्हें अवगत कराया गया तथा इसके संदर्भ में व्यापक जन जागरूकता को लेकर अभियान चलाने को निर्देशित किया गया । बैठक के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक, यूनिसेफ के प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों के अधिकारी एवं प्रशिक्षक मौजूद थे।












