Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के सिमरा में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर की गई स्थल जांच

-सिमरा में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर की गई स्थल जांच

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए जिला राजस्व प्रशासन द्वारा लगातार कवायद चल रही है। कल डीएम ने भी इस मामले को लेकर सम्बंधित अधिकारी एवं मुखियों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्यवाई के निर्देश दिए थे।
आज इस संदर्भ में सीनियर एडीएम सह बन्दरा अंचल के अधिकारी जुली कुमारी ने अंचल टीम के साथ बन्दरा अंचल के सिमरा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर चिह्नित भूमि की स्थल जांच की।इस दौरान पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर विभिन्न दृष्टिकोण से संभावनाएं तलाशी गई।विभिन्न बिंदुओं की भौतिक एवं कागजी जांच की गई।


सीनियर एडीएम सह बन्दरा अंचलाधिकारी जुली कुमारी ने बताया कि सिमरा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर भूमि नहीं मिल रहे थे। काफी प्रयास के बाद स्थानीय मुखिया द्वारा चिन्हित कराए गए भूमि की जांच के बाद इस जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर जमीन के सीमांकन,मापी, जमीन के प्रकार,खाता,खेसरा, रकवा आदि विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। स्थानीय मुखिया पवन कुमार के द्वारा चिन्हित एवं बैठक में उल्लेखित जमीन की डीएम ने जांच के आदेश दिए थे।इस दौरान मुखिया पवन कुमार के अलावे राजस्व कर्मचारी,अमीन एवं स्थानीय लोग भी मौजूद थे।