Advertisement

मुजफ्फरपुर: पेट्रो-डीजल की ‘गुणवत्ता’ एवं ‘माप’ को लेकर परेशान हैं इलाके के लोग,1-2 पम्प की सर्विस से असंतुष्ट हैं ग्रामीण!

पेट्रो-डीजल की ‘गुणवत्ता’ एवं ‘माप’ को लेकर परेशान हैं इलाके के लोग,1-2 पम्प की सर्विस से असंतुष्ट हैं ग्रामीण!

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

जिले के बन्दरा प्रखण्ड एवं आसपास के क्षेत्रों में तकरीबन आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप संचालित है। यह पंप विभिन्न कंपनियों के हैं। जिसमें 1-2पम्प संचालकों के द्वारा गुणवत्ता से खिलवाड़ कर मानकों के विपरीत पेट्रोल-डीजल बिक्री करने से संबंधित शिकायतें मिलने लगी हैं। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। लोगों की शिकायत है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में पहले से जहां बढ़ोतरी ही हुई है, वही उसके माप और गुणवत्ता पहले से काफी कमजोर होती जा रही है। लोगों का बताना है कि इस तरह की गड़बड़ी की शिकायतें सभी पेट्रोल पंपों पर नहीं है,लेकिन क्षेत्र के 1-2 पेट्रोल पंपों को लेकर लोगों में चर्चा है। जहां कभी दाम तो कभी माप को लेकर लोगों में अक्सर लोगों में असंतोष के भाव दिखते हैं।

लोगों में इस बात को लेकर चर्चा-परिचर्चा बनी रहती है की तेल की गुणवत्ता बेहतर नहीं रहने के वजह से इलाके के सड़कों पर कई बार बाइक-स्कूटी-ऑटो सवार आधे रास्ते में हीं गाड़ी बंद होने की वजह से परेशान नजर आते हैं। लोगों का बताना है कि यदि वे लोग इस मामले को लेकर शिकायत भी करना चाहते हैं तो कंपनी के प्रतिनिधियों से सीधे मुलाकात नहीं हो पाती और पेट्रोल पंपों पर शिकायतों के लिए कोई ऑप्शन नहीं दिखता है।वहीं पम्प संचालक लोगों की शिकायतों को कभी गम्भीरता से नहीं लेते। नियमित रूप से रोजाना गुणवत्ता एवं दामों को लेकर बोर्ड भी लगाना है। उसकी भी औपचारिकता खानापूर्ति के रूप में पेट्रोल पंप पर की जाती है। जांच के नाम पर क्षेत्र के संबंधित अधिकारी भी भले ही कागजी खानापूर्ति करते हैं, लेकिन भौतिक रूप से कभी जांच करते नहीं देखे जाते हैं और न हीं जांच-सत्यापन कभी प्रत्यक्ष रूप से करते देखे जाते हैं।