Advertisement

मुजफ्फरपुर के ग्रामीण इलाके में स्कूली बच्चों के बीच तरंग प्रतियोगिता का आयोजन,हत्था में दिखी बच्चों की प्रतिभा

-मुजफ्फरपुर के ग्रामीण इलाके में स्कूली बच्चों के बीच तरंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के बच्चों के बीच तरंग प्रतियोगिता के आयोजन की शुरुआत की गई। जिले के बन्दरा प्रखंड क्षेत्र के हत्था संकुल क्षेत्र अंतर्गत 11 विद्यालयों के छात्र छात्राओं के बीच तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न तरह के खेल गतिविधि आयोजित किया गया। लंबी दौड़, ऊंची एवं लंबी कूद, खो-खो प्रतियोगिता, कबड्डी समेत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्तर के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथियों के द्वारा फीता काटकर की गई। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। वही संकुल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के स्कूल प्रधानों के अलावे सहयोगी शिक्षकों की खास भूमिका रही।इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन बन्दरा उपप्रमुख उमेश राय ने किया।मौके पर मुखिया पति संजीत गुप्ता,पंसस पति सत्यप्रकाश यादव,संकुल प्रभारी संजय कुमार,संकुल प्रभारी विजय कुमार ठाकुर सहित सभी विद्यालय प्रधानाध्यापक,शारीरिक शिक्षक आदि भी थे।