Advertisement

मुजफ्फरपुर: कार्य शुरुआत के साथ विधायक ने किया सड़क-पुल निर्माण कार्यो का शिलान्यास,गायघाट-बन्दरा की राह होंगी आसान

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गायघाट प्रखंड के जारंग डीह से लोहबंदरा जानेवाली पथ के बीच महमदपुर सुरा नदी में आर०सी०सी० पुल निर्माण तथा 1. सुगाईपट्टी से बलहा होते हुए थरमा तक सड़क निर्माण,2. डुमरामा से हरिपुर तक सड़क निर्माण एवं 3. जिला परिषद सड़क से भरतनगर तक सड़क निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क संपर्क योजना के तहत लगभग 08.50 (आठ करोड़ पचास लाख) की राशि से बनने वाली आर०सी०सी० पुल एवं तीन सड़कों का शिलान्यास गायघाट विधायक निरंजन राय ने किया।

आर०सी०सी० पुल शिलान्यास के अवसर पर महमदपुर सुरा में आयोजित शिलान्यास सभा को संबोधित किया। उन्ह्होंनेे कहा कि इन पुल के बनने से गायघाट-बन्दरा के लोगों की राह आसान होगी।

इस मौके पर प्रमुख रूप से ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता कमलेश कुमार,वरिष्ठ राजद नेता रामानंद यादव जी,जिला राजद प्रवक्ता अरविंद राय जी,पूर्व जिला पार्षद फूलबाबू राय जी, जिला राजद महासचिव सुनील कुमार राय जी, विनय कुमार यादव जी,कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता जी,पूर्व प्रमुख शिवशंकर राय जी,प्रखंड प्रधान महासचिव राहुल यादव जी,पूर्व जिला पार्षद वकील सहनी जी,प्रखंड मीडिया प्रभारी मो० रेहान शेख जी, मुखिया रणजीत सिंह जी,पूर्व मुखिया दीपक झा जी,मुखिया मनोज यादव जी,पूर्व मुखिया गणेश यादव जी, जिला युवा महासचिव बबलू कुमार जी,पंचायती राज प्रखंड प्रधान महासचिव धर्मेंद्र यादव जी,गायघाट युवा अध्यक्ष जयप्रकाश यादव जी,बांद्रा युवा अध्यक्ष मनोज यादव जी,वरिष्ठ नेता देवेंद्र यादव जी,नंदकिशोर ठाकुर जी, रीगा यादव जी,उमेश यादव जी, रामप्रवेश सिंह जी,कृष्ण मोहन ठाकुर जी आदि दर्जनों नेताओं,कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य लोगों एवं काफी बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।