Advertisement

मुजफ्फरपुर: एईएस को लेकर विभागीय पदाधिकारियों की प्रशिक्षण बैठक आयोजित

-एईएस को लेकर विभागीय पदाधिकारियों की प्रशिक्षण बैठक आयोजित

-सभी की जिम्मेवारी तय
-अभियान की सफलता को लेकर बनी रणनीति

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा में प्रखंड विकास पदाधिकारी किरण कुमारी की अध्यक्षता में चमकी बुखार को लेकर विभागीय पदाधिकारियों के प्रशिक्षण बैठक आयोजित किए गए। जिसमें अभियान की सफलता को लेकर उनकी जिम्मेदारी तय की गयी। एईएस चमकी-बुखार को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। बैठक के दौरान वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार आवश्यक जिम्मेदारी, जनजागरूकता एवं इलाज की व्यवस्था को लेकर सभी को अपडेट कराया गया। बैठक के दौरान सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।