-मुख्यमंत्री नीतीश ने संयोजक का प्रस्ताव ठुकराया,मल्लिकार्जुन खरगे बने इंडी गठबंधन अध्यक्ष
नई दिल्ली। संवाददाता।
लोस चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियां अब तेजी से अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। आज इंडी गठबंधन के दलों ने सीट-बंटवारे के एजेंडे पर बैठक की। इसी के साथ बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडी गठबंधन का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुहर लगी।

नीतीश ने संयोजक का प्रस्ताव ठुकराया:
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी और गठबंधन से संबंधित अन्य मामलों की समीक्षा के लिए ‘इंडिया’ के नेताओं ने गठबंधन के संयोजक के नाम पर भी चर्चा की।
बैठक में संयोजक के नाम के लिए बिहार के सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। उसके बाद खरगे को मिली ये जिम्मेदारी
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विपक्षी गठबंधन ‘INDI’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।











